फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी शक्ति के साथ किया पौधरोपण

शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 09:23 PM IST

गांव ढालियावास स्थित युगल विहार में विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी शक्ति के साथ पौधरोपण किया तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए उपस्थित लोगों को पर्यावरण से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रेरित किया। डॉ. सतीश खोला ने कहा यह दिन लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, कचरे को रीसाइकिल करने और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। छात्र पौधरोपण, रीसाइकिलिंग कार्यक्रमों और सामुदायिक सफाई अभियानों में भाग ले रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना सिखाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की केन्द्रीय क्षेत्र और केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राष्ट्रीय नदी संरक्षण कार्यक्रम, प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण की उप-योजनाएं, राष्ट्रीय वनरोपण कार्यक्रम और हरित भारत मिशन, राष्ट्रीय तटीय प्रबंधन कार्यक्रम, जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम तथा प्रदेश सरकार की भी दर्जनों योजनाएं इस विषय पर काम कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें