फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रेवाड़ी में लोगों ने निकाला आक्रोश मार्च

नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 02:32 PM IST

बांगलादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार को रेवाड़ी में हिंदू समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रेवाड़ी नई अनाज मंडी में हिंदू समाज के लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए और अग्रसैन चौक, भाडावास गेट, मोती चौक, झज्जर चौक से होते हुए पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च में उमड़ा लोगों का जन सैलाब यह बताने के लिए पर्याप्त था कि लोगों में किस कदर गुस्सा है। हिंदू संगठन ही नहीं पहली बार आम लोगों की इस रोष मार्च में भारी संख्या में भागेदारी से दिखा की अब हिंदू अपने अधिकारों के लिए जाग रहा है। वहीं, लोगों ने यहां तक एलान कर दिया कि यदि हिंदूओं को बचाने के लिए बांगलादेश पर आक्रमण करना पड़े तो इससे पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, कुछ ने तो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि प्याज और पेट्रोल तो राहुल गांधी भी सस्ता कर सकते हैं, ऐसे में आपको इसलिए पीएम नहीं बनाया है। साफ तौर पर रविवार को रेवाड़ी में हिंदू समाज के लोगों ने अपनी ताकत दिखाई और मेवात का उदाहरण भी दिया और ऐलान कर दिया कि ऐक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें