फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 30 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 05:23 PM IST

नागरिक अस्पताल में रविवार को हॉप क्लब और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डिप्टी सीएमओ डॉ. विद्यासागर ने रिबन काटकर किया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की। शिविर में सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। शिविर दोपहर 2 बजे तक जारी रहा और इसमें लगभग 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिसने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट भी प्रदान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें