पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक राजीव आहूजा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई एवं सभी सम्मानित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के मुख्य संस्थापक एवं प्रधान सुरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि सभी के समर्थन से ही संस्था आगे बढ़ेगी और अपने उद्देश्यों को पूरा करेगी। उन्होंने सभी बाजारों के प्रधान से आग्रह किया कि सब एक साथ मिलकर जनहित की भावना से सर्वसम्मति से सबको एक साथ लेकर अगर आवाज को बुलंद करेंगे तो किसी भी कार्य को अंजाम तक पहुंचना जा सकता है। कार्यकारिणी गठन में प्रधान सुरेंद्र वशिष्ठ (मुख्य संस्थापक), संरक्षक विनोद अरोड़ा, उपप्रधान लव खरबंदा, हितेश कटारिया, महासचिव राजीव आहूजा, सचिव रवि कुकरेजा, सह सचिव दिनेश प्रजापत, दलीप कालड़ा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष हरीश आहुजा, सलाहकार रमेश (बिल्लू) चक्रवती, कार्यकारिणी सदस्य सुनील वर्मा, नरेश गुलयानी, प्रदीप कालड़ा, विजय अरोड़ा, किशन खुराना, रमन मनोचा, विक्की लखानी, सनी नागपाल पुत्र जवाहर नागपाल, मोहम्मद समसूदीन शामिल है। बैठक में 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई।