फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में श्रमिक संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

मजदूर, श्रमिक व कर्मचारी विरोधी बताए जा रहे चार लेबर कोड्स के खिलाफ देश की 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, फेडरेशनों और कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आज आयोजित अखिल भारतीय हड़ताल रेवाड़ी में पूर्ण रूप से सफल रही। श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी और इससे संबंधित विभिन्न यूनियनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क से बस स्टैंड तक शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। हड़ताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन, आशा कार्यकर्ता यूनियन, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन, हरियाणा खेत मजदूर फेडरेशन सहित अन्य संगठनों ने भाग लिया। सुबह 11 बजे प्रदर्शनकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क (बड़ा तालाब) में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। सभा को संबोधित करते हुए एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड्स श्रमिकों, मजदूरों, कर्मचारियों और स्कीम वर्करों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों से श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा और श्रम अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें