जिले में 1 से 22 फरवरी तक हिन्दू समाज कि ओर से भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 86 सम्मेलन होने की योजना बनाई गई है। इस दौरान जिले की विभिन्न बस्तियों और स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जानकारी देते हुए हिन्दू सम्मेलन जिला संचालन समिति के सदस्य अजय मित्तल, डॉ. राम बाबू यादव, राजकुमार यादव एवं योगेश ने बताया कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी हिंदू समुदाय के भाई-बहनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। स्थानीय स्तर पर विभिन्न समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ये सम्मेलन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगें, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि ये आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन सके। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी शहर की 22 बस्तियों में 22 सम्मेलन होंगे, जबकि धारूहेड़ा नगर में 10 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 54 स्थानों पर सम्मेलन होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 86 सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। राजकुमार यादव ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन की श्रंखला में 30 जनवरी को मीरपुर खण्ड के मीरपुर गांव में आर्य समाज मंदिर दोपहर 2 बजे होगा, 1 फरवरी को जाटूसाना के खेल ग्राउंड आईटीबीपी कैंप के पास सुबह 10 बजे से आयोजिय होगा। 1 फरवरी को रेवाडी शहर के हंस नगर में सरस्वती इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 10:15 से होगा।