फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जैनाबाद में जनसभा को किया संबोधित

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जैनाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन हमने यह हवा बनाई और सरकार बनाई। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में दक्षिणी हरियाणा से शुरू हुई हवा पूरे राज्य में फैली। आरती ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय रामपुरा, रेवाड़ी, डहीना, चंडीगढ़ और दिल्ली में हैं, जहां लोग अपने काम के लिए संपर्क कर सकते हैं। आरती ने बताया कि जाटूसाना क्षेत्र से उनके पिता, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह चार बार विधायक रहे, जिसने उनके परिवार की राजनीतिक नींव रखी। दक्षिणी हरियाणा ने भाजपा की तीसरी सरकार बनवाने में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें