फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बीपीएल राशनकार्ड व सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 07:05 PM IST

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बीपीएल राशनकार्ड काटे जाने और कूड़ा उठान न होने के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और गरीब परिवारों के राशनकार्ड बहाल किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और नगरपरिषद की पूर्व चेयरमैन सुचित्रा चांदना ने कहा कि हाल ही में हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी गई थी, लेकिन जनता के दबाव के बाद सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी प्रकार प्रदेश में हजारों गरीब परिवारों के बीपीएल राशनकार्ड भी काट दिए गए, जो सरासर गलत है। ऐसे पात्र लोगों के राशनकार्ड दोबारा बनाए जाने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें