फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में पांच दिवसीय स्किल कैंप का समापन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 05:47 PM IST

गांव राजपुरा इस्तमुरार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय स्किल कैंप का सोमवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालय की मुखिया संतोष कुमार ने सभी रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया और उनके योगदान की सराहना की। समापन समारोह में रामपाल ने मातृभाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। वहीं, वेद प्रकाश ने इंग्लिश स्किल पर चर्चा करते हुए बताया कि अंग्रेजी भाषा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण है, और इसे कठिन मानने की आवश्यकता नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में धीरे-धीरे अपनाना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर अनुपम ने फर्स्ट एड के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी मरीज को डॉक्टर के पास भेजने से पहले प्राथमिक चिकित्सा देना बहुत जरूरी है। फर्स्ट एड बॉक्स में डेटॉल, पेट दर्द, सर दर्द, बुखार, पट्टी, बर्नोल जैसी आवश्यक दवाइयां होनी चाहिए और इसके प्रयोग की जानकारी सभी को होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी देखभाल पर भी विशेष चर्चा की। विद्यालय की कला अध्यापिका रेणु कुमारी ने कैंप के दौरान करवाई गई गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में पेपर फोल्डिंग, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट रैपिंग, क्ले मॉडलिंग, कैंडल मेकिंग, सलाद सजावट जैसी गतिविधियों को विद्यार्थियों और अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में अभिभावकप्रियंका, हर्ष लता, मैंना देवी, कमलेश, बबीना, सुनीता, मीणा के साथ विद्यालय स्टाफ सरोज कुमारी, रेखा यादव, रेणु कुमारी, मोनिका, संपत सिंह, विक्रम सिंह और एमसी शिक्षाविद रामपाल रिटायर्ड मुख्याध्यापक, वेद प्रकाश, एसएमसी प्रधान रमाकांत, कुंवर सिंह पंच और शमशेर पंच उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें