फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: वॉर्ड-1 में विकास कार्यों के दावे खोखले, बरसात में जलभराव और दूषित पानी बनी बड़ी समस्या

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2026 06:40 PM IST

नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्षद निवर्तमान हो चुके हैं। 10 मई को चुनाव होंगे और 13 मई को परिणाम आएगा। ऐसे में संभावित दावेदार जनसंपर्क कर लोगों को अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। करीब साढ़े चार हजार मतदाताओं वाले इस वार्ड में नई आबादी, गोविंदपुरा, भीमबस्ती, यादव नगर, बैंक वाली गली सहित कई मोहल्ले शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड का अधिकांश हिस्सा ढलान पर होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, जिससे घरों में पानी तक पहुंच जाता है। इसके अलावा वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। जिससे कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाया नहीं जाता है। लोगों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं, निवर्तमान पार्षद संगीतलता ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की थी। जिसका हल कराने के लिए डिस्पोजल टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपये का टेंडर भी लग चुका है। इसके अलावा तीन स्थानों पर बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट भी बंद करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपने पांच वर्षीय कार्यकाल में करीब 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि लगभग 30 करोड़ रुपये के कार्य पाइपलाइन में हैं। इस अवधि में 22 से अधिक सीसी सड़कें भी बनवाई गई हैं। वार्ड में जहां जलभराव होता है, वहां दो हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें