फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बोलेरो का शीशा तोड़कर 28 हजार में लैपटॉप व जरूरी दस्तावेज चोरी

शहर के दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें रखे दो बैग चोरी कर लिए। बैग में लैपटॉप, 28 हजार रुपये नकद, तीन पेन ड्राइव और ऑफिस के जरूरी रजिस्टर मौजूद थे। पूरी वारदात को महज चार मिनट में अंजाम दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बाइक पर आते और वारदात के बाद फरार होते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सोनू, निवासी गांव बिहारीपुर ने बताया कि वह एंबुलेंस और होमकेयर सर्विस का काम करता है। वह दोपहर करीब तीन बजे अपने जीजा की टेंपरेरी नंबर वाली बोलेरो लेकर दिल्ली रोड स्थित मामा के ऑफिस पहुंचा था। उन्होंने बताया कि वह करीब पांच बजे जब वापस गाड़ी के पास पहुंचे तो बोलेरो का दाहिना शीशा टूटा हुआ मिला और उसमें रखे दोनों बैग गायब थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें