फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन लगातार जारी

200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी रामगढ़ भगवानपुर का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांवों से लोग शामिल हो रहे हैं तथा ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कैंडल मार्च जन जागरण अभियान के दौरान गांवों से भरपूर समर्थन मिल रहा है। धरने में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास, फदनी, मीरपुर, गोकलपुर, कुम्भावास, मुंढलीया, सुनारिया, नयागांव,आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की। अनिल कुमार ने कहा जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा। भगवानपुर की जमीन अस्पताल के लिए सबसे उपयुक्त जमीन है जो एनएच 71 पर लगती है और तीन तरफ से रास्ते लगते हैं। नए प्रस्तावित बस स्टैंड प्रजापति चौक से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है। कैंडल मार्च जनसंपर्क के दौरान सभी गांव में यही चर्चा है कि एनएच 71 पर भगवानपुर की पंचायत जमीन में सिविल अस्पताल को शिफ्ट करने की जायज मांग को सरकार अनसुनी क्यों कर रही है। अगर यही चलता रहा तो रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी कोई बड़ा फैसला लेने के लिए बाध्य होंगी। धरना स्थल पर अनेक गांवों के लोग शामिल हुए। इस दौरान शेरसिंह मीरपुर, महीपाल फदनी, अनिल सरपंच गोकलपुर, भुपेंद्र सिंह नयागांव, एडवोकेट सुधीर कुमार मीरपुर, अभय सिंह फिदेडी,सतीश सरपंच बुडानी, खजान सिंह बुडानी, रामकुमार बुडानी व अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें