शुक्रवार को नूंह जिले की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेवाड़ी ब्लाक विकास एवं पंचायत कार्यालय में रेड कर बीडीपीओ सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया है। बीडीपीओ ने रिश्वत की रकम किसी और से नहीं, बल्कि रेवाड़ी ब्लाक समिति की चेयरपर्सन ममता यादव के पति रविंद्र खोला से मांगी थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।