फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में नौ ओवरलोड डंपरों का 6,52,000 रुपये का चालान किया

नवीन दलाल Updated Sat, 02 Aug 2025 10:31 AM IST

मुख्यमंत्री उडनदस्ता व आरटीए विभाग की संयुक्त टीम की तरफ से एनएच 353 व रेवाड़ी नारनौल रोड़ पर ओवरलोड वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 9 ओवरलोड डम्परों का कुल 6,52,000 रुपए का चालान किया गया। विभाग द्वारा मौके पर वाहनों को नजदीक पार्किंग में खड़ा करवाया गया। लगातार टीम की तरफ से हाईवे पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी जब भी जांच अभियान चलाए गए हैं तो बड़ी कार्रवाई की गई है। उसके बावजूद ओवरलोड डंपर चालक नियमों की उल्लंघना कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड डंपर चालकों को किसी भी रूप में नहीं बख्शा जाएगा। उनके चालान किए जाएंगे। अगर फिर भी नहीं मानेंगे तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार अभियान में कोई ना कोई ओवरलोड डंपर मिल ही रहा है। ऐसे में चालान करना जरूरी है। ओवरलोड डंपर की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसी वजह से वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार व आरटीए विभाग से योगेश कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें