प्रदेश के बजट में इस बार अन्नदाता, नारी शक्ति और युवा सशक्तीकरण थीम के अनुरूप नजर आया। युवाओं के साथ शिक्षकों और अन्य वर्ग के लोगों ने इसको सराहनीय बताया। एसडी पीजी कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बजट पर संवाद कार्यक्रम किया। इसमें कॉलेज के करीब सौ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बजट पर चर्चा की। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया है। डंकी रास्ते विदेश में जाने वाले युवाओं को अपने ही प्रदेश व देश में रोजगार के अवसर देने की बात कही है। यह बहुत ही सराहनीय है। इससे युवाओं अपने देश में रहकर बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे।