फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में पहुंची पहलवान साक्षी मलिक; 50 प्रतिशत मेडल हरियाणवी लाते हैं, युवा इस परंपरा को आगे बढ़ाएं

नवीन दलाल Updated Wed, 05 Mar 2025 06:18 PM IST

ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक बुधवार को पाइट कॉलेज में पहुंची। दो दिवसीय 19 वें वार्षिक एथलीट मीट के शुभारंभ पर बतौर मुख्यातिथि पहुंची। उनके साथ अर्जुन अवार्डी उनके पति सत्यव्रत कादियान भी मौजूद रहे। साक्षी मलिक ने कहा कि ओलिंपिक में पचास प्रतिशत मेडल हरियाणवी लेकर आते हैं। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाए रखना है। यह काम युवा ही कर सकते हैं। उन्होंने खुद स्कूल टाइम में खेल प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर दिया था। जिन बच्चों को खेलों में ही अपना करिअर बनाना है, उन्हें शुरू से ही अपने खेल पर फोकस करना चाहिए। अपने खान-पान पर ध्यान दें। अभ्यास करना न छोड़ें। अनुशासन में रहें। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि खेल हमें जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाते हैं। हार और जीत मायने नहीं रखती, मायने रखता है आपका हौसला। एक बार जिस रास्ते पर चल पड़ें, मंजिल पर पहुंचकर ही रूकें। खेलों में करिअर की अपार संभावनाएं हैं। हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। एथलीट मीट के शुभारंभ पर साक्षी मलिक ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ. शक्ति कुमार, पाइट एनएफल स्कूल से प्रिंसिपल रेखा बजाज, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. बजरंग राणा ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। डीन डॉ. बीबी शर्मा ने मंच संचालन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें