फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: बारिश के बाद मौसम हुआ साफ, शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई

शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 07:42 PM IST

तेज बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होने पर सुबह ही धूप निकल गई। करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ा दी। इसके चलते पूरा दिन धूप भी बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम में परिर्वन के चलते तापमान में फिर से कमी दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को पूरे जिले में बारिश हुई। जनवरी माह में अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन बारिश होने से तापमान में कमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शीतलहर के आगे दिनभर खिली धूप भी बेअसर रही। लोगों ने दिन में भी ठंड महसूस की। वहीं अस्पताल में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। परढ़ाना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल को सिंचाई की आवश्यकता थी शुक्रवार को हुई बारिश फसल में खाद का काम करेगी। अब उन्हें सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी इससे समय, तेल की बचत होगी और बारिश का पानी से फसल की पैदावार बढ़ेगी जिससे किसानों को फायदा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी दो दिन मौसम साफ रहने की और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने से फिर से तापमान में कमी आ सकती है। किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए। इस समय की बारिश गेहूं और सरसों की फसलों में खाद का काम करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें