फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में माघ मास में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सावन सी तेज बारिश

माघ मास में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सावन सी तेज बारिश। शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे एक साथ बारिश शुरू हुई। बारिश दोपहर 12 बजे तक चलती रही। मतलौडा में सबसे अधिक नौ, इसराना में सात, बापौली में पांच, समालखा में चार और पानीपत में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। हवा की गति बढ़कर करीब 24 किलोमीटर प्रतिघंटे दर्ज की। अधिकतम तापमान एक साथ छह डिग्री घटकर 16 पर आया और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर बारिश हो सकती है। इसके साथ ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। बारिश से गेहूं और सरसों उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रमेश कुमार और शमशेर ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए पानी की जरूरत थी। बारिश का पानी एक खाद की तरह काम करेगा। पिछले दिनों तापमान बढ़ने से गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई थी। जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें