फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: शिक्षा मंत्री के पैतृक गांव के सरकारी स्कूल में एक करोड़ के विकास कार्य कराएगी रिफाइनरी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:52 PM IST

इंडियन ऑयल का पानीपत रिफाइनरी प्रशासन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के पैतृक गांव कवी के राजकीय स्कूल में विभिन्न कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिसमें नई साइंस लैब, कंप्यूटर लैब और तीन एकड़ में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने पानीपत रिफाइनरी के महाप्रबंधक मुकेश शर्मा के शुक्रवार को कवी के राजकीय स्कूल में पहुंचे। उन्होंने यहां साइंस लैब का भूमि पूजन किया। रिफाइनरी के महाप्रबंधक ने गांव के राजकीय स्कूल में 28 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैब बनाने की बात कही। जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी की लैब बनाई जाएंगी। कन्या स्कूल में कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी और नए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लड़कियों को साइकिल वितरित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायत की तीन एकड़ जमीन पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। उसकी देखरेख भी रिफाइनरी प्रशासन की ओर से पांच वर्ष तक की जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत के सुपुर्द किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश दलाल व सरपंच बिट्टू वाल्मीकि मौजूद रहे। स्कूल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था जिले समेत प्रदेश के सरकारी सैकड़ों स्कूलों की स्थिति बदहाल है। अमर उजाला ने पिछले दिनों ये कैसी पाठशाला अभियान चलाया था। जिसमें कवी गांव के सरकारी स्कूल की कंडम स्थिति सामने आई थी। स्कूल का हॉल भी कंडम मिला और पानी निकासी न होने पर स्कूल के मुख्य गेट पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। ग्रामीणों ने स्कूल की स्थिति में सुधार की मांग की थी। हरपाल ढांडा ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार कर रही है। कंडम स्कूलों को बनाया जा रहा है। इसके साथ स्कूलों में छात्र संख्या भी बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। इस बार सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ी है। इसके लिए शिक्षा का रथ अभियान चलाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें