फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल में बनाई गई दो पार्किंग, अनावश्यक वाहनों की कम होगी भीड़

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 06:07 PM IST

जिला नागरिक अस्पताल में दो नई पार्किंग बनाई गई हैं। एक पार्किंग पुराना सीएमओ कार्यालय के पीछे बनाई है और दूसरी क्वार्टर में बनाई है। अस्पताल में कैंटीन की तरफ का रास्ता बैरिकेड्स लगाकर बंद किया जाएगा। जिससे अस्पताल में खड़े अनावश्यक वाहनों की भीड़ कम होगी और एंबुलेंस व मरीजों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में वाहनों की भीड़ के कारण कई बार एंबुलेंस को भी आने-जाने का रास्ता नहीं मिल पाता है और मरीजों को भी परेशानी होती है। जिससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीडब्ल्यूडी को इस समस्या के बारे में अवगत कराया। आखिरकार पीडब्ल्यूडी ने समस्या का समाधान करने के लिए दो नई पार्किंग बनाने का निर्णय लिया और काम भी शुरू कर दिया है। अब लगभग 20 दिन के अंदर पार्किंग का काम पूरा हो जाएगा जिससे मरीजों व एंबुलेंस की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी और लोगों की भीड़ से राहत मिलेगी। एक पार्किंग पुराना सीएमओ कार्यालय के पीछे और दूसरी क्वार्टर में बनाई जा रही है। इसके बाद कैंटीन की तरफ का रास्ता बैरिकेड्स लगाकर बंद किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें