पानीपत के राजाखेड़ी गांव में देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा एक बंद मकान को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मकान के मुख्य गेट और बाहर खड़ी गाड़ी पर करीब पांच से छह राउंड फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।