भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने वीरवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जीटी रोड लालबत्ती चौक पर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में जोरदार नारेबाजी की और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान तोड़ मरोड़ कर पेश करने के आरोप लगाए। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलविंद्र आर्य की अगुवाई में कार्यकर्ता वीरवार शाम लालबत्ती चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने यहां जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी व कांग्रेस का पुतला फूंका। बलविंद्र आर्य ने कहा कि अनुशासन में शक्ति होती है लेकिन कांग्रेस द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर गलत ढंग से बयां कर रही है। राहुल गांधी ने बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया और गिरने से उनको चोट लग गई। उन्होंने कहा कि चोट लगने के बाद राहुल गांधी ने उनसे माफी नहीं मांगी। देश के युवाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कभी भी वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं का सम्मान नहीं किया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, जसविंद्र चहल, कुलविंद्र, दीपक, योगेश शर्मा, नीरज कश्यप, हेमंत, अमित शर्मा, सचिन, नवीन, आदेश, मंथन व जतिन मौजूद रहे।