पिछले तीन-चार दिन से धुंध लगातार बढ़ रही है। जिससे सुबह व शाम के समय की दृश्यता कम हो रही है। वीरवार को सुबह की दृश्यता करीब 50 मीटर दर्ज की गई है। धुंध ने भी अपना असर दिखाने लगी है। बढ़ती ठंड ने लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। वीरवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की तेज रफ्तार होने के चलते दिन में ठिठुरन बढ़ गई। लोगों के हाथ-पैरों को ठंड लगती रही। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। न्यूनतम तापमान के साथ अब अधिकतम तापमान भी घटने लगा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 22 डिग्री दर्ज था। वहीं न्यूनतम तापमान बुधवार को चार डिग्री दर्ज किया गया था। यह वीरवार को दो डिग्री बढ़कर छह डिग्री पर पहुंच गया। बुजुर्गों व बच्चों को अधिक परेशानी मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंड होने की संभावना है। बढ़ती धुंध के कारण लोगों को सुबह व शाम के समय लोगों को ज्यादा जरूरी होने पर ही अपने घरों से निकला चाहिए और वाहन चलाते समय गाड़ी की रफ्तार को धीमा रखना चाहिए। ताकि हादसे से बचा जा सके। वहीं धुंध के चलते दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अल सुबह धुंध के चलते दोपहिया वाहन चला पाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण अंचल में धुंध का प्रभाव अधिक है। यहां खेतों के पास से गुजरते समय कई बार सड़क तक दिखाई नहीं देती।