फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत के मतलौडा में अनाज मंडी के प्रधान की दुकान से धान की बोरियां चोरी

मतलौडा अनाज मंडी में चोर ने मंडी के प्रधान की दुकान के सामने से दो धान की दो बोरिया चोरी कर ली। यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अनाज मंडी मतलौडा में टामक सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स नाम से आढ़त की दुकान है। उसने अपनी दुकान के सामने शैड के नीचे धान की बोरिया भर कर लगाई हुई है। 26 जनवरी की रात को शैड के नीचे से उनकी धान की दो बोरी चोरी हो गई। चोरी हुई धान की बोरियों बारे उसमें मंडी में पूछताछ की तो पता लगा कि धान की दोनों बोरिया सतीश निवासी कवी गांव ने चोरी की है। पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाले तीन युवक थे। इनमें से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और दो अन्य फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें