फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में फ्लाईओवर बनाते समय बोरवेल मशीन में फंसने से हेल्पर की मौत

नवीन दलाल Updated Tue, 01 Apr 2025 04:40 PM IST

असंध रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान बोरवेल मशीन में फंसने से एक हेल्पर की मौत हो गई। वह मशीन पर बाकी चार लोगों के साथ काम कर रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार असंध रोड पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। राजस्थान का अजय (22) बाकी चार लोगों के साथ बोरवेल मशीन पर काम कर रहा था। मशीन में कपड़ा फंस गया। अजय चलती मशीन से कपड़ा निकालने लगा। इसी बीच वह मशीन में फंस गया। उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी उसको बाहर निकालकर एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें