फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाईवे पर ट्रक लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 08 Nov 2024 05:08 PM IST

नेशनल हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सीआईए वन ने 15 दिन में हाईवे पर ट्रक लूट की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरगना ने अपने छह दोस्तों के साथ 15 दिन पहले ही एक गैंग तैयार की थी। यह गिरोह रात को हाईवे पर ट्रक चालकों को लूटता था। आरोपी ट्रक चालक को खेतों में पेड़ पर बांध देते थे। उससे नकदी लूटकर ट्रक को लेकर फरार हो जाते थे। मंगलवार को सिवाह के पास हुई ट्रक लूट की वारदात के बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई थी। तीनों आरोपियों से पुलिस ने तीन मोबाइल व कार बरामद की है। इनको नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान इनसे इनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें