पानीपत के सिवाह व नारायणा गांव के बीच एक स्कूल बस ने एक्टिवा सवार अध्यापिका को टक्कर मार दी। हादसे में अध्यापिका की मौत हो गई। आरोपी स्कूल बस चालक फरार हो गया। अध्यापिका शुक्रवार सुबह ड्यूटी जा रही थी। हादसा अध्यापिका के देवर के सामने हुआ। उसने बस का नोट कर पुलिस को दे दिया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने देवर के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।