फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में गुलाम नबी आजाद बोले, महात्मा गांधी की विचारधाराओं को अपनाने की आवश्यकता

नवीन दलाल Updated Thu, 30 Jan 2025 01:46 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज के समय में महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने युवाओं से गांधीवादी सिद्धांतों को समझने और उनका पालन करने की अपील की। वे गांधी ग्लोबल फैमिली और पानीपत नागरिक मंच द्वारा आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। गांधी के विचारों को भूलते जा रहे लोग गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आजकल कुछ लोग महात्मा गांधी के विचारों को भूलते जा रहे हैं, जबकि कई विदेशी राष्ट्र उन्हें अपनाने में आगे हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज बड़े देश छोटे देशों पर हमला कर देते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। गांधीवादी सिद्धांतों की प्रासंगिकता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक सच्चे गांधीवादी के लिए थप्पड़ मारना भी लड़ाई के समान होता है। उन्होंने अतीत की लड़ाइयों की तुलना करते हुए कहा कि पुराने समय में राजा और सैनिक आमने-सामने युद्ध करते थे, लेकिन आम जनता पर हमला नहीं किया जाता था। युवाओं को आगे आने की जरूरत उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भावना के संदेश को अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी दुनिया को शांति और एकता की राह दिखा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें