फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: रोडवेज बस ने मासूम को मारी टक्कर, हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:14 PM IST

रविवार दोपहर करीब 1 बजे थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में संजय चौक पर जीटी रोड पार करते समय पानीपत डिपो की रोडवेज बस ने चार साल के मासूम उदित, पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी सौंदापुर, को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सौंदापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी मां शकुंतला रविवार को सिवाह गांव में कीर्तन में जा रही थीं। उनके साथ चार साल का बेटा उदित भी था। दोपहर करीब 1 बजे संजय चौक पर जीटी रोड पार करते समय शामली की ओर से आ रही पानीपत डिपो की रोडवेज बस ने उदित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। आसपास के राहगीरों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम उदित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंचे। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। उदित अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों का दुख और गहरा हो गया। ग्रामीणों ने हादसे पर शोक जताते हुए रोडवेज चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए। हादसे की सूचना मिलते ही किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया और चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें