फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: डीसी-एसपी सड़कों पर उतरे, ऑड-ईवन लागू, फिर भी बाजार की स्थिति में सुधार नहीं

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 05:43 PM IST

बाजारों को जाम से मुक्त करने के लिए प्रशासन द्वारा करीब एक माह से कवायद की जा रही है। एक माह पहले ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया गया। इसके बाद बाजारों में भीड़ को देखते हुए संकरे बाजारों में वाहनों क एंट्री पर रोक लगा दी गई। चार दिन पहले खुद डीसी और एसपी ने सड़कों पर उतरकर बाजारों का निरीक्षण किया। इसके बावजूद भी बाजार में में जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। मोटरसाइकिलों के साथ साथ ई-रिक्शा भी बड़ी संख्या में बाजारों में नजर आ रही है। हैरत की बात तो यह है कि जहां पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिसकर्मी तैनात हैं वहां से भी मोटरसाइकिल बाजारों में प्रवेश कर रही है। जिससे बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई है। दीपावली के त्योहार में मात्र एक सप्ताह का समय बचा है। जिस कारण बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने कड़े फैसले लिए थे और मुख्य बाजारों में वाहनों की एंट्री को बंद कर दिया था। बुधवार को व्यापारियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद वीरवार को डीसी और एसपी ने खुद मोटरसाइकिल से बाजारों का निरीक्षण किया था। इसके बाद कमांडो गश्त के लिए तैनात कर दिए गए थे। साथ ही बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर ऑटो व ई-रिक्शा को बाजार में जाने से रोकने का दावा किया है। लेकिन धरातल पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। बाजारों में ई-रिक्शा और ऑटो सरेआम घूम रहे हैं। पालिका बाजार में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के कारण जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, शहर में सड़कों पर वाहनों की पॉर्किंग से भी सड़कों पर जाम की स्थिति नजर आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें