उग्राखेड़ी रोड स्थित कारपेट की एक फैक्टरी में आग लग गई। इसमें कच्चा और तैयार माल जल गया। वहीं, फैक्टरी की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार को अवकाश के चलते फैक्टरी बंद थी। सामान्य दिनों में करीब 20 लोग फैक्टरी में काम करते हैं। दमकल कर्मचारियों ने करीब 10 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। कारपेट फैक्टरी में आग दोपहर करीब 12 बजे लगी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कारपेट होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मचारियों ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों की मदद ली। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका।