कुराड़ गांव स्थित सिल्वर टच फैक्टरी में शुक्रवार सुबह सोलर प्लेट साफ करते समय नीचे गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप हैं कि फैक्टरी में पहले भी हादसे हो चुके हैं। परिजनों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ शिकायत दी है। सनौली थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।