फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस सुसाइड मामले को लेकर पानीपत में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार की अनदेखी पर उठाए सवाल

नवीन दलाल Updated Sat, 11 Oct 2025 12:24 PM IST

वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के मार्फत सरकार को इसमें कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू और ग्रामीण जिला प्रधान रमेश मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस शनिवार सुबह जिला सचिवालय के सामने एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सचिन कुंडू ने कहा कि वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरन कुमार ने अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के परिवार को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। परिवार के सदस्य सरकार से पुलिस कार्रवाई के इंतजार में है। एक आईपीएस अधिकारी के शव का चार दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिवार के सदस्य सरकार से आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय केवल आश्वासन दे रही है। जब एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या के मामले में परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आमजन न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। इससे परिवार के साथ समाज व लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण जिला प्रधान रमेश मलिक ने कहा कि प्रदेश में कानून और न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। हर रोज लूट, हत्या और चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। आमजन का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें