फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे हुई देर, यात्री हुए परेशान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 05:18 PM IST

आए दिन ट्रेनें घंटों की देरी से आ रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों तक इंतजार कर अपना कीमती समय खराब करना पड़ रहा है। सोमवार को अमृतसर एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनें देरी से आई। यात्री अंजली और प्रदीप ने बताया कि उन्हें अपनी ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हुए एक घंटे से ऊपर का समय हो गया है। उनकी ट्रेन दो घंटे की देरी से आ रही है। इतनी देरी में हमारे गंतव्य का आधे से ज्यादा का सफर तय हो जाता। हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ऐसे में ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान ही होंगे। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार कर अपना कीमती समय खराब न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके। ये ट्रेनें आई देरी से अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:10 घंटे और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 45 मिनट की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस 40 मिनट, जम्मू मेल आधा घंटा और लुधियाना स्पेशल फेयर एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल दो घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस आधा घंटा, झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। नंगल डैम स्पेशल फेयर एसी स्पेशल एक घंटा, संबलपुर एक्सप्रेस आधा घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू डेढ़ घंटा, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई हैं जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। लंबे रूट की ट्रेनों की जानकारी हमें भी देरी से मिलती है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। -रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें