फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में हादसा, निरंकारी समागम में आ रहे अनुयायियों की पिकअप ट्रक में टकराई, 12 घायल

पानीपत में यमुनानगर से निरंकारी समागम में आ रहे अनुयायियों की पिकअप सामने चल रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में 10 अनुयायी घायल हो गए। इनमें से दो को जिला नागरिक अस्पताल व आठ को टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें छुट्टी मिल गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन यमुनानगर के मडौली गांव निवासी रेणु ने बताया कि वह पानीपत में निरंकारी समागम में आ रहे थे। रास्ते में टोल प्लाजा के पास उनकी पिकअप के ब्रेक अचानक फेल हो गए और उनकी पिकअप की सामने चल रहे ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में उसे, सुरेंद्र कौर के समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी की हालत फिलहाल ठीक है। उनको एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पतालों में भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें