फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम मंगलवार को देवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोले बाबा के साथ हनुमान के जयकारे

सावन माह के अंतिम मंगलवार को शहर के प्रमुख देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही भक्त भगवान भोलेनाथ और पवनपुत्र हनुमान की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शहर के सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 11, प्राचीन देवी मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर (दत्ता कॉलोनी) और असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आचार्य भगवत शर्मा ने सावन मास में मंगलवार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन का हर दिन शिव कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम है, लेकिन मंगलवार का दिन गौरी पूजन और हनुमान जी की साधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। सावन में मंगलवार को भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा करने से साधक को आरोग्य, शक्ति और सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने हनुमान चालीसा के आध्यात्मिक महत्व को साझा किया। उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा केवल एक पाठ नहीं, बल्कि संकटों को दूर करने वाला महामंत्र है। सावन के पवित्र महीने में इसका सामूहिक पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जो श्रद्धालु नियमित रूप से इसका पाठ करते हैं, उन पर प्रभु राम और शिवजी दोनों का आशीर्वाद बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें