हरियाणा के पानीपत में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके लिव इन पार्टनर ने की है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह एक युवक के साथ रह रही थी। आरोपी युवक महिला की हत्या के बाद से फरार है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ऊषा के तौर पर हुई है।