फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ दो चोरों ने उड़ाए सात लाख के गहने

पानीपत के जाटल रोड स्थित पीपल वाली गली में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के शटर के ताले तोड़ चोर करीब सात लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात बुधवार अलसुबह ढाई से तीन बजे के बीच की है। ये पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दो चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सर्दी की कैप और आधा मुंह ढपा हुआ है। सीसीटीवी की ऑडियो में चोर बातचीत करते भी सुनाई दे रहे हैं। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना मॉडल टाउन पुलिस को दीपक वर्मा निवासी पीपल वाली गली न्यू सैनी पुरा ने बताया कि उसकी पीपल वाली गली जाटल रोड पर वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार अलसुबह करीब ढाई बजे दो चोर उसकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने उनकी दुकान से सोने चांदी के करीब सात लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। इनमें 1.700 किलोग्राम चांदी का बना हुआ कड़े का बक्सा, दो किलोग्राम चांदी की पायल, करीब दो किलोग्राम के बने चांदी के अन्य आभूषण जिनमें ताबीज, सिक्के, मूर्ति इत्यादि चोरी की। इनके अलावा सोने के आभूषणों में चोर आठ ग्राम की सोने की चेन, 33 ग्राम की दो अंगूठी, चार ग्राम का रिपेयर का पैंडल चोरी कर ले गए। इस सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये है। दुकानदार दीपक ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपना सामान वापस दिलाने की मांग की है। पेचकस, सरिए से तोड़ी अलमारी सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि चोर पहले कांउटर से सामान चोरी करते हैं। इसके बाद पेचकस और सरिए से अलमारी भी तोड़ देते हैं। फिर अलमारी में रखा सामान एक प्लास्टिक कट्टे में डालकर ले जाते हैं। शोर न हो इसलिए चोरी सीसीटीवी की ऑडियो में बातचीत करते भी सुनाई दे रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मॉडल टाउन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें