चैंपियंस ट्रॉफी का आज फाइनल मुकाबला है। इस निर्णायक मुकाबले में भारत के सामने न्यूजीलैंड है। भारतीय लोग टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। पंचकूला के समाजसेवी व उद्यमी एमके भाटिया हर बार भारतीय टीम की विजय के लिए हवन पूजन में जुट जाते हैं। रविवार को भी भाटिया ने अपनी टीम के साथ भारतीय टीम की जर्सी में 10 बजे से दोपहर दो बजे तक हवन पूजन कर भारत की विजय की कामना की। दिवाली पर अपने कर्मचारियों को कारें बांटकर वायरल होने वाले एमके भाटिया ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली से उन्हें पूरी उम्मीद है। फाइनल भारत जीते इसलिए हवन पूजन में लगे हुए हैं।