पंचकूला में फॉर्च्यूनर चोरी मामले में सेक्टर-26 सीआईए टीम ने चारों आरोपियों को जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद शनिवार सुबह अंबाला जेल भेज दिया है। आठ दिन प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए ने चारों आरोपी से पूछताछ करके दो फॉर्च्यूनर कार और एक क्रेटा कार बरामद की है। आरोपियों दादरी निवासी राकेश, फतेहाबाद निवासी मनोज, मुरादाबाद निवासी रियाजुद और बहादुरगढ़ निवासी केवल लाला से पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।