फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में वार्ड नंबर-15 में पोलिंग बूथ को लेकर विवाद

Nivedita Updated Sun, 10 May 2026 12:26 PM IST

पंचकूला वार्ड नंबर-15 स्थित सेक्टर 20 सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सोसाइटी में केवल बीजेपी का बूथ लगाया गया है, जबकि अन्य उम्मीदवारों और दलों को बूथ लगाने के लिए 5000 रुपये सिक्योरिटी जमा करवाने को कहा गया। लोगों का कहना है कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन यहां पक्षपात किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अगर किसी अन्य पार्टी या उम्मीदवार को बूथ लगाना होता है तो उनसे सिक्योरिटी राशि ली जाती है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पोलिंग बूथ किसी सरकारी संस्थान या सार्वजनिक स्थान पर भी लगाया जा सकता था, ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका मिले। लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने मजबूरी में 5000 जमा करवाकर बूथ लगवाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, लोगों ने चुनाव अधिकारियों से मामले की जांच कर निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें