फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित, 100 यूनिट रक्त एकत्रित

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कर्नल सीएस तुर, नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा और संयोजक तारा सिंह ने किया। इस दौरान 100 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मुख्य अतिथियों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा और सबसे बड़ा परोपकार है। पूर्व मेयर मनवीर कौर गिल ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। तारा सिंह ने सेक्टर-6 पंचकूला व पीजीआई की मेडिकल टीम का आभार जताते हुए बाबा हरदेव सिंह जी के संदेश "रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए" को याद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें