फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त का पदभार किया ग्रहण

हरियाणा सरकार द्वारा जारी हालिया तबादला सूची के तहत नियुक्त 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचकूला में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा आमजन के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भरोसेमंद माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान उनकी कार्यशैली का प्रमुख आधार रहेगा। नवनियुक्त डीसीपी अदिति सिंह ने आज सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कार्यालय में तैनात एसीपी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी जिम्मेदारियों, कार्यप्रणाली और जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसेवा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें