फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के प्रति युवाओं को किया जागरूक, दिलाई शपथ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 12:36 PM IST

उपायुक्त एवं रेडक्रास के अध्यक्ष कैप्टन मनोज कुमार के आदेश एवं सचिव बलवान सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिला रेडक्रास कार्यालय में टीबी के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया। साथ ही देश को टीबी मुक्त करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर टीबी कोआर्डिनेटर शोभा रानी मौजूद रही। टीबी कोआर्डिनेटर ने बताया कि बुधवार को फस्टएड करने वालेे बच्चों को टीबी के लक्षण और बचाव कैसे करें इसकी जानकारी दी। अगर किसी महिला पुरुष में टीबी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नागरिक अस्पताल में जांच करवाए ताकि समय रहते उपचार शुरू किया जा सके। मुख्यमंत्री के आदेश पर महेंद्रगढ़ जिले में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और सचिव बलवान सिंह लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके तहत निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं। टीबी मरीजों को पोष्टिक आहार बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि इस बीमारी से लड़ा जा सके। इसके सार्थक परिणाम भी आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें