फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: गोरक्षा के लिए आयोजित किया जाएगा यज्ञ, लोगों से किया हवन को सफल बनाने का आह्वान

गोरक्षा के लिए मातृभूमि सेवा संघ की ओर से 16 से 23 जनवरी तक शहर के डूलाना रोड स्थित श्रीगोपाल गोशाला बुचियावाली में सवा करोड़ सुरभि मंत्र जाप व 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार महेंद्रगढ़ की भूमि प्रथम गौ शक्ति जागरण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। शहर की गोशाला बुचिवाली आयोजित होने वाले इस आठ दिवसीय श्री सुरभि गौ महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत में माता का दर्जा गोवंश की रक्षा करना है। कार्यक्रम में विदूषी बेला पारिक की ओर से धार्मिक प्रवचन एवं गो सेवा के लिए जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। विदूषी बेला पारिक ने बताया कि कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी को भी बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में किसी भी दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ सामाजिक संगठन, राजनैतिक परिवार व आम लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने गोरक्षा के लिए सर्व समाज से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। 13 करोड़ का सत संकल्प है और प्रथम खंड सवा करोड़ से शुरू होगा। समाज में साधु-संत प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उस हिसाब से परिणाम नहीं आ रहे हैं। इसका मूल उद्देश्य गोमाता की रक्षा करना है ताकि भारत में गोमाता कत्लखानों में न जाए और हर व्यक्ति अपने पास गाय रखे ताकि समाज और गोवंश दोनों का कल्याण हो सके। हरियाणा गोसेवा आयोग के प्रांतीय चेयरमैन श्रवण कुमार ने सभी लोगों, गोप्रेमियों, गोरक्षा दलों, किसानों से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की। विदूषी ने सभी लोगों से जोड़े में आने और हवन को सफल बनाने का आह्वान किया है। कथा का 25 देशों में लाइव प्रसारण किया जाएगा और इसके लिए लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी संघ के चैनल पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें