फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर सुभाष पार्क से लघु सचिवालय तक किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 03:42 PM IST

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले जिले के सैकड़ों श्रमिकों ने सुभाष पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन का ज्ञापन दिया। सभा का आयोजन संघ के जिला अध्यक्ष आशीष गौरा की अध्यक्षता में हुआ, वहीं मंच संचालन जिला मंत्री हरकेश ने किया।जिला मंत्री हरकेश ने कहा कि आज पूरे भारत में सभी जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय समिति के आह्वान पर भारत सरकार व प्रदेश सरकारों को श्रमिकों की मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन किया गया है। जिला अध्यक्ष आशीष गौरा ने कहा कि यदि सरकार श्रमिकों की मांगो का अतिशीघ्र समाधान नही करती है तो राष्ट्रव्यापी श्रमिक आंदोलन किया जाएगा। सभा के पश्चात सभी श्रमिक कार्यकर्ता सुभाष पार्क नारनौल से सिंघाना रोड, महावीर चौक से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में स्थित उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे तथा उपायुक्त किसी कार्य से बाहर होने के कारण कार्यालय के अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार को प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपें। विरोध प्रदर्शन में जिले के विभिन्न संगठनों जैसे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से रामोतार, कर्मवीर जांखड़, चितांमणी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा से डाॅ. पुष्पेंद्र, विनोद राव, सोमवती, प्रवीण देवी, श्वेता शर्मा, ट्यूबवेल ऑपरेटर से दीपक यादव, महेंद्र सिंह, अमन, भवन निर्माण श्रमिक संघ विक्रम, अनिल, अनिता देवी, दर्शना सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें