शहर में एक निजी हॉस्पिटल में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने सर्वे कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार रोहतक से आई आयकर विभाग की टीम सुबह अस्पताल पहुंची और करीब पांच घंटे तक दस्तावेजों की जांच करती रही। टीम में लगभग 10 से 12 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने अस्पताल के वित्तीय रिकॉर्ड, बिलिंग और अन्य संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। सर्वे के दौरान अस्पताल परिसर में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं, हालांकि टीम की मौजूदगी को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा।