फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग ने मनाया होली मिलन समारोह

अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग ने नारनौल के एक निजी होटल में होली मिलन समारोह मनाया। होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नृत्य करते हुए आपस में गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेली। अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग की जिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज इस तरह के आयोजन समय-समय पर करता रहता है जिसमें प्रमुख रूप से होली मिलन, तीज महोत्सव, करवा चौथ व दीपावली मिलन आदि त्योहार शामिल है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त व तनाव भरी जिंदगी में तथा सोशल प्लेटफॉर्म की वजह से हमारे पारंपरिक व सांस्कृतिक त्योहार लुप्त होते जा रहे हैं। होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है जिसमें सभी अपनी पुरानी गलतफहमियां व द्वेष भावना निकालकर एक दूसरे से मिलते हैं और गुलाल लगाते हैं। होली मिलन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नीता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मधु गोयल, जिला महासचिव सुनीता गोयल, रेखा सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष रितु बंसल, पूनम गोयल, नीरू गर्ग, बबली जैन, पुष्पा जैन, रंजना अग्रवाल सहित अनेक महिला मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें