फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ग्रामीणों ने ली नशे को जड़ से मिटाने की शपथ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को गांव राजपुरा में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार मौसमपुर ने बताया कि जो भी व्यक्ति नशे के दलदल से निकलकर मुख्य धारा में लौटना चाहता है, उसकी हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व युवाओं को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई जो युवाओं को अपराध की ओर धकेल देती है और इस कारण युवा अपना सारा जीवन बर्बाद कर लेता है। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने विचार साझा करते हुए नशा न करने की शपथ भी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें