फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनाैल में एसपी से मिले व्यापारी, पांच लाख की रंगदारी के मामले में कार्रवाई की मांग

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 03:21 PM IST

नारनौल के नांगल चौधरी में मोबाइल की दुकान पर पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले पीड़ित दुकानदार व अन्य व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारी ने अपनी सुरक्षा काे लेकर भी चिंता व्यक्ति की। व्यापारियों का आरोप हैं कि अभी एक आरोपी को ही पकड़ा गया है, इसमें अन्य शामिल आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है। व्यापारियों के साथ आए दिन ऐसाी घटना घटित हो रही है। बता दें कि शनिवार को एक युवक ने दुकानदार को पर्ची दी, जिसमें पांच लाख रुपये देने की बात कही है। इस दौरान युवक ने काउंटर के शीशे को डंडे से तोड़ना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह मौके से भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें